Header Ads

test

10 August Top 20 Current Affairs in Hindi by Top Class Study

इस पोस्ट में आज हम आपको 10 अगस्त के करेंट अफेयर्स अपडेट देने जा रहे हैं। हर रोज करेंट अफेयर्स से संबंधित कई प्रश्न बनते हैं। लेकिन हम यहाँ आपको उनमें से 20 ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे हैं जिसके प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने की संभावना ज्यादा है। ये प्रश्न UPSC, SSC,Railway, Banking व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे। तो आईये जानते हैं आज के 20 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स।

10 अगस्त टॉप 20 करंट अफेयर्स By Top Class Study


1. अंतर्राष्ट्रीय स्वदेशी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर - 9 अगस्त

2. हाल ही में नागासाकी दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर - 9 अगस्त

3. भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन कहां शुरू की जाएगी?
उत्तर - कोलकाता ( पश्चिम बंगाल )

4. हाल ही में क्रिकेटर हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है वे किस देश से संबंधित है?
उत्तर - दक्षिण अफ्रीका

5. किस 9 वर्षीय बच्ची को मणिपुर सरकार ने 'मुख्यमंत्री ग्रीन मणिपुर मिशन' का ब्रांड अंबेसडर बनाया है?
उत्तर - एलंगबाम वेलेंतिना देवी

6. संयुक्त राष्ट्र ने 2019 को किस वर्ष के रूप में घोषित किया है?
उत्तर - स्थानीय भाषा का अंतरराष्ट्रीय वर्ष

7. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल कितनी भाषाएं बोली जाती हैं?
उत्तर - 453

8. किस देश में दुनिया की सबसे अधिक भाषाएं बोली जाती है?
उत्तर - पापुआ न्यू गिनी ( 840 भाषाएं )

9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'मौखिक इतिहास' कार्यक्रम लॉन्च किया है?
उत्तर - दिल्ली

10. हाल ही में किस राज्य में 'समग्र शिक्षा - जल सुरक्षा' योजना की शुरुआत की गई है?
उत्तर - दिल्ली

11. किस राज्य सरकार ने प्रति व्यक्ति 15 जीबी डाटा प्रतिमाह मुफ्त देने की घोषणा की है?
उत्तर - दिल्ली सरकार

12. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना' शुरू की है?
उत्तर - उत्तर प्रदेश

13. मास्टर कार्ड द्वारा शुरू की गई नई कार्ड भुगतान सेवा का क्या नाम है?
उत्तर - आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस

14. मेलबोर्न के 'भारतीय फिल्म महोत्सव' में किस अभिनेता को 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' का अवार्ड दिया जाएगा?
उत्तर - शाहरुख खान

15. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 का आयोजन कहां किया गया?
उत्तर - नई दिल्ली

16. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 का सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर - अंधाधुन

17. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर - आयुष्मान खुराना ( अंधाधुन ), विकी कौशल ( उड़ी - द सर्जिकल स्ट्राइक  )

18. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर - कीर्ति सुरेश, ( तेलुगू अभिनेत्री, फिल्म - महानती )

19. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 का बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया?
उत्तर - हेल्लारो ( गुजराती फिल्म )

20. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 का बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का अवार्ड किसे दिया गया?
उत्तर - सुरेखा सीकरी ( बधाई हो )


No comments