Header Ads

test

20 August Top 15 Current Affairs in Hindi by Top Class Study

इस पोस्ट में आज हम आपको 20 अगस्त के करेंट अफेयर्स अपडेट देने जा रहे हैं। हर रोज करेंट अफेयर्स से संबंधित कई प्रश्न बनते हैं। लेकिन हम यहाँ आपको उनमें से ऐसे टॉप 15 महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे हैं जिसके प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने की संभावना ज्यादा है। ये प्रश्न UPSC, SSC,Railway, Banking व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे। तो आईये जानते हैं आज के 15 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स।

20 अगस्त टॉप 15 करेंट अफेयर्स By - Top Class Study


1. 'ऑर्डर ऑफ जायद' पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर - नरेंद्र मोदी

2. 'ऑर्डर ऑफ जायद' किस देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है?
उत्तर - संयुक्त अरब अमीरात ( UAE )

3. अध्यापक शिक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
उत्तर - नई दिल्ली

4. विश्व मानवतावादी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 19 अगस्त

5. 'भूमिगत बंकर संग्रहालय' का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
उत्तर - मुंबई

6. हाल ही में संपन्न अंडर-12 एशियाई टेनिस चैंपियनशिप किसने जीती है?
उत्तर - भारत

7. Paytm का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर - मधुर देवड़ा

8. किस राज्य में 'स्कूल फगडाबा योजना' शुरू की गई है?
उत्तर - मणिपुर

9. तमिलनाडु सरकार ने किस नाम से 2 नए जिले बनाने की घोषणा की है?
उत्तर - रानीपेट और तिरूपत्तूर

10. हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन हुआ है. वे किस राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे?
उत्तर - बिहार

11. सूरत स्थित वस्त्र ब्रांड 'रायसेन' के ब्रांड अंबेस्डर कौन बनी है?
उत्तर - भूमि पेडणेकर

12. बांग्लादेश क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर - रसेल डोमिंगो

13. भारत का पहला केंद्रीय रासायनिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कहां स्थापित किया जाएगा?
उत्तर - गुजरात

14. हाल ही में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित नीलम शर्मा का निधन हो गया, उनका संबंध किस क्षेत्र से था?
उत्तर - पत्रकारिता ( दूरदर्शन चैनल )

15. हाल ही में किस राज्य में मछलियों की 5 नई प्रजातियां पाई गई है?
उत्तर - अरुणाचल प्रदेश


No comments