Header Ads

test

3 August Current Affairs by TopTen Study in Hindi

इस पोस्ट में आज हम आपको 3 अगस्त के करेंट अफेयर्स अपडेट देने जा रहे हैं। हर रोज करेंट अफेयर्स से संबंधित कई प्रश्न बनते हैं। लेकिन हम यहाँ आपको उनमें से 15 ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे हैं जिसके प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने की संभावना ज्यादा है। ये प्रश्न UPSC, SSC,Railway, Banking व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे। तो आईये जानते हैं आज के 15 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स।

3 अगस्त करेंट अफेयर्स  Top 15 Q&A By TopTen Study


Q 1. वर्ष 2019 का रेमन मैग्सेसे अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया है?
उत्तर - रवीश कुमार ( एशिया का नोबेल पुरस्कार - रेमन मैग्सेसे अवार्ड )

Q 2. हाल ही में किस राज्य में ' सेव ग्रीन, स्टे क्लीन ' अभियान शुरू किया गया है?
उत्तर - पश्चिम बंगाल

Q 3. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल कौन है?
उत्तर - जगदीप धनखड़

Q 4. हाल ही में मुंशी प्रेमचंद जयंती किस दिन मनाई गई है?
उत्तर - 31 जुलाई

Q 5. वैश्विक आभूषण रिटेलर ' मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ' के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने है?
उत्तर - अनिल कपूर

Q 6. हाल ही में किस खिलाड़ी को डोपिंग उल्लंघन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 8 महीने के लिए निलंबित कर दिया है?
उत्तर - पृथ्वी शॉ

Q 7. आंतरिक व्यापार एवं उद्योग संवर्धन विभाग ( DPIIT ) के नए सचिव कौन बने हैं?
उत्तर - गुरुप्रसाद माहपात्र

Q 8. केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर - रवि कपूर

Q 9. दुनिया की पहली अल्ट्रा फास्ट हाइपरलूप परियोजना का निर्माण कहां किया जाएगा?
उत्तर - महाराष्ट्र

Q 10. किस व्यक्ति को लेखा महानियंत्रक ( CGA ) के पद पर नियुक्त किया गया है?
उत्तर - गिर्राज प्रसाद गुप्ता

Q 11. हाल ही में किस राज्य में पाए जाने वाले 'मकराना के संगमरमर' को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर - राजस्थान

Q 12. हाल ही में जारी वर्ल्ड बैंक की वैश्विक जीडीपी रैंकिंग में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
उत्तर - अमेरिका

Q 13. हाल ही में जारी 2018 के वर्ल्ड बैंक के जीडीपी रैंकिंग में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर - 7वां

Q 14. दक्षिण एयर क्वालिटी टेक कैंप 2019 का आयोजन किस देश में किया गया?
उत्तर - नेपाल

Q 15. हाल ही में कितने राज्यों में 'वन नेशन - वन राशन कार्ड' योजना की शुरुआत की गई है?
उत्तर - 4 ( तेलंगाना आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात )


No comments